बिजनौर: बिजनौर में तालिब खालिद प्रकरण में सपा के नेताओं ने BJP के पूर्व सांसद पर अनावश्यक कार्रवाई कराने का आरोप लगाया
Bijnor, Bijnor | Apr 3, 2026 बिजनौर जिले में महीनों से चल रहे तालिब खालिद प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी ने मामले में चलांग लगा दी है। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे सपा नेता अनुज मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जिसमें भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंदु पर तालिब खालिद पर धर्म के आधार पर जबरन अनावश्यक रूप से कार्यवाही करने का आरोप लगाया है।