कामां: कामां पुलिस पर फायरिंग मामले में आरोपी सुरेश आरसी को 7 साल की सजा और ₹50,000 का जुर्माना
पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने आरोपी सुरेश आरसी को 7 साल के कठोर कारावास और ₹50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।घटना 19 सितंबर 2024 को बिलोन्द गांव में मुठभेड़ के दौरान हुई,जब आरोपी ने कामां पुलिस पर फायरिंग की थी। बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उनकी जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ और गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।