बगहा: रामनगर में बाघ ने एक व्यक्ति को बनाया शिकार, एक वनकर्मी जख्मी
खबर बगहा के रामनगर से आ रही है जहां बाघ ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपना शिकार बनाया ,जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है ,बताया जा रहा है प्रखंड के खैरहनी गांव निवासी मथुरा महतो सोमवार को अपने खेतों में गए हुए थे तभी पहले से घात लगाए बाघ ने किसान पर हमला बोल दिया है,वहीं एक वनकर्मी को भी जख्मी कर दिया है,घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है