कोंडागांव: वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा का किया औचक निरीक्षण, तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया संवाद
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री केदार कश्यप ने आज रविवार शाम 4 बजे कोंडागांव समिति अंतर्गत दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फड़ मुंशी की कार्यप्रणाली को समझते हुए संग्राहकों की ऑनलाइन एंट्री प्रक्रिया का जायजा लिया। मंत्री केदार कश्यप ने मौके पर ही फड़ मुंशी के आईडी से दो संग्राहकों की ऑ