मुरैना - अंबाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
फायरिंग की घटना के आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध 315 बोर का कट्टा बरामद
📍 मुरैना | अंबाह
फायरिंग की घटना में फरार चल रहे आरोपी को अंबाह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 315 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।