नागौर: रामपोल क्षेत्र में नशेड़ियों द्वारा सामान चोरी के बाद दो पक्षों में हुआ विवाद, रात भर पुलिस तैनात रही
Nagaur, Nagaur | Dec 20, 2024 रामपोल क्षेत्र में नशेड़ियों ने सामान चुराया तो दो पक्षों में रात में विवाद। रात भर पुलिस तैनात। शुक्रवार रात बारह बजे से रामपोल क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिस कारण से पुलिस तैनात करनी पड़ी। जानकारी अनुसार मौके पर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच एकबारगी तनातनी का माहौल बन गया। सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और मौके से भीड़ को खदेड़ा।