नागौर: नागौर शहर के बीकानेर रोड पर अज्ञात वाहन ने टैक्सी को मारी टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत
Nagaur, Nagaur | Dec 20, 2024 नागौर शहर के बीकानेर रोड पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में एक जने की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी। वहीं पुलिस ने शव को नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।