नागौर: जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर फूंका गया गृहमंत्री अमित शाह का पुतला, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Nagaur, Nagaur | Dec 20, 2024 कांग्रेस कार्यालय के बाहर गृहमंत्री अमितशाह का पुतला जलाया। शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे कांग्रेस जिला कार्यालय के बाहर केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह का पुतला जलाया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि अमितशाह ने भीमराव अम्बेडकर को लेकर जो बयान दिया वो निंदनीय है। पूरे प्रदेश में इसको लेकर विरोध जताया जा रहा है।