चाईबासा: वारंग क्षिति लिपि के जनक ओत गुरु लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, चाईबासा में आज वारंग क्षिति लिपि के जनक एवं महान समाज सुधारक लाको बोदरा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा जनजातीय समाज, भाषा, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को स्मरण किया।