अररिया: दियारी गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jun 28, 2026 अररिया शहर के दियारी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को शाम 5 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।