ज़मानिया: गाजीपुर शहर में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई भाव हनुमान ध्वजा यात्रा, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रहीं मौजूद
गाजीपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में भव्य हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत नियाजी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से हुई, जो लालदरवाजा, प्रकाश टाकीज, स्टीमर घाट और चीतनाथ जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए किला कोहना स्थित प्राचीन महावीर जी मंदिर पर संपन्न हुई।