बहराइच: बग्गर गांव निवासी महिला की जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिले के हरदी थाना क्षेत्र के बग्गर गांव निवासी महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि महिला की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, और मामले की जांच की जा रही है।