खींवसर: खरनाल गांव में वीर तेजाजी महाराज के मेले के दौरान धर्म सभा का हुआ आयोजन, सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे
नागौर के खरनाल गांव स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर में मेले के दौरान धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं धर्मसभा के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, भाजपा नेता रेवंतराम डांगा, नागौर के पूर्व विधायक,मकराना के पूर्व विधायक, सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।