विष्णुगढ़: नरकी पंचायत भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, सफल छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
नरकी पंचायत भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, सफल छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित। कैरियर काउंसलिंग में शिक्षकों ने शांत की बच्चों की जिज्ञासा, दिए सफलता के टिप्स। विष्णुगढ़ प्रखंड के अंतर्गत नरकी पंचायत भवन सभागार में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में 'प्रतिभा सम्मान समारोह सह कैरियर काउंसलिंग' किया गया।