जमुई: नवीनगर के पास झपकी आने के बाद मत्स्य प्रसार पदाधिकारी की कार नहर में गिरी, पदाधिकारी घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026 गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे मत्स्य विभाग कार्यालय जमुई में योगदान कर वापस लौट रही मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा को झपकी आने के बाद नवीनगर के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। फौरन स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त कार से मत्स्य प्रसार पदाधिकारी को घायल अवस्था में निकाला गया और डाक्टर नीरज साह के क्लीनिक में भर्ती कराया गया।