कुम्भराज: आंखखेड़ी गांव में सगाई की बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक ने कुल्हाड़ी से हमला करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | Jun 1, 2026 कुंभराज की मृगवास थाना के आँखखेड़ी गांव में सगाई की बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। 1 जून को दर्ज मामले में फरियादी राम भरोसा लोधा ने पुलिस को बताया, बीते रोज गांव में चबूतरा पर बैठा था, तभी गांव के दो लोगों ने बृजेश लोधा की सगाई की बात पर गालियां दी, विरोध करने पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।