कोडरमा: झुमरी तिलैया के विशुनपुर से संदिग्ध हालात में भारी मात्रा में कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद
झुमरी तिलैया में जांच के दौरान एक वाहन और कमरे में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर पाए गए। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी कि कमर्शियल सिलेंडर भरे थे या खाली। संबंधित व्यक्ति सूरज वर्मा ने सोमवार को 2 बजे खुद को अधिकृत डीलर बताया, लेकिन मौके पर कोई ठोस दस्तावेज या गोदाम की स्पष्ट व्यवस्था नहीं दिखी।