बीकानेर: शेरेरा में मंदिर के पीछे मिला जिंदा कारतूस, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा गांव में ठाकुरजी मंदिर के पीछे जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूस को कब्जे में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि कानाराम खाती के मकान के पास मंदिर के पीछे कारतूस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच कर