कोरबा: कुदमुरा बस स्टैंड में गिरा विशाल बरगद का पेड़, बड़ा हादसा टला, आंधी-तूफान का कहर
Korba, Korba | Jun 1, 2026 कोरबा जिले के कुदमुरा क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कूदमुरा बस स्टैंड में स्थित एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उस समय आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए, जबकि एक महिला पेड़ के नीचे दब गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा और तूफान के चलते बरगद का विशाल पेड़ बस स्टैंड परिसर में गिर गया।