बक्सर: बक्सर से शुरू होगा ‘भारत गौरव’ धार्मिक सफर, IRCTC कराएगा 6 ज्योतिर्लिंग व शिरडी दर्शन
Buxar, Buxar | Apr 8, 2026 भारत सरकार के ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत आईआरसीटीसी द्वारा नागरिकों के लिए 6 ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आईआरसीटीसी पटना के मुख्य पर्यवेक्षक मनीष कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है।