BAGHPAT DESK : बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने पुलिस अधीक्षक बागपत को प्रार्थना पत्र देकर बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
पीड़ित पिता ने बताया कि वह रोहतक (हरियाणा) में फल विक्रेता का काम करता है। उनके अनुसार 12 जुलाई को सुबह बेटे सोनू से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। काफी तलाश के बाद 15 जुलाई को बेटे का शव पैतृक घर के चौबारे में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
आरोप है कि पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने घर का निरीक्षण किया तो कमरे और बिस्तर पर खून फैला हुआ था। वहीं मृतक का पर्स, पहचान पत्र और अन्य सामान भी गायब मिला।
पीड़ित परिवार न�
Baghpat, Bagpat | Jul 20, 2026