ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से किया हमला
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, गंभीर हालत में पटना रेफर
बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक से सटे रामायण नगर मोहल्ले में मंगलवार को ग्राहक बनकर आए दो अपराधियों ने आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला कर दिया। घटना में दुकानदार दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है।
Barh, Patna | Sep 18, 2026