उनियारा: सोप में डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | Apr 2, 2026 सोप थाना क्षेत्र में डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार डीएसटी टीम प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने दो ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों से 11 मोबाइल व 61 हजार रुपए जब्त किए हैं। दोनों कार्रवाई में 11 लाख रुपए का हिसाब भी बरामद किया है।