Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
No video available

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ आपदा : हेलीकाप्टर घूमा तो पता चली तबाही की हकीकत #kedarnath #uttarakhand 

MORE NEWS

द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर यात्रा अगले आदेश तक स्थगित, डीएम विशाल मिश्रा ने जारी किए आदेश!! 
रुद्रप्रयाग। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन रूद्रप्रयाग ने द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा अगले आदेश तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दी है। इस संबंध में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने जारी पत्र में बताया कि तलसारी तोक से बनतोली तक पैदल मार्ग पर पहाड़ी कटिंग का कार्य चल रहा है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं बनतोली में मधुगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल बह जाने के बाद श्रद्धालुओं को ट्रॉली के माध्यम से नदी पार कराई जा रही है।

यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण ट्रॉली पर अत्यधिक भीड़ लग रही है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने ट्रॉली के आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के लिए भी 2 से 3 दिन का समय मांगा है।

इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मध्यमहेश्वर यात्रा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक सूचना अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पुलिस, राजस्व, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। #facebookviral #weather #rain #report #rudraprayag #madhyamaheshwar #uttarakhand #viral #today #yatra #flood

द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर यात्रा अगले आदेश तक स्थगित, डीएम विशाल मिश्रा ने जारी किए आदेश!! रुद्रप्रयाग। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन रूद्रप्रयाग ने द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा अगले आदेश तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दी है। इस संबंध में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जारी पत्र में बताया कि तलसारी तोक से बनतोली तक पैदल मार्ग पर पहाड़ी कटिंग का कार्य चल रहा है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं बनतोली में मधुगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल बह जाने के बाद श्रद्धालुओं को ट्रॉली के माध्यम से नदी पार कराई जा रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण ट्रॉली पर अत्यधिक भीड़ लग रही है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने ट्रॉली के आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के लिए भी 2 से 3 दिन का समय मांगा है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मध्यमहेश्वर यात्रा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक सूचना अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। पुलिस, राजस्व, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। #facebookviral #weather #rain #report #rudraprayag #madhyamaheshwar #uttarakhand #viral #today #yatra #flood

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 7, 2026

बिजली गई तो ठप हुई एक्स-रे सेवा, मरीज घंटों रहे परेशान, अगस्त्यमुनि सीएचसी में हाई कैपेसिटी जनरेटर की मांग,
पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी ने किया अस्पताल का निरीक्षण, कहा— स्वास्थ्य सेवाओं में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 

रुद्रप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अगस्त्यमुनि में बिजली गुल होते ही एक्स-रे सेवा पूरी तरह ठप होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे रुद्रप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को हो रही भारी परेशानियों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने अस्पताल में तत्काल उच्च क्षमता का जनरेटर स्थापित किए जाने की मांग उठाई।

निरीक्षण के दौरान मोहित डिमरी ने देखा कि सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल में कतारों में खड़े रहे, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण एक्स-रे मशीन बंद पड़ी रही। अस्पताल में मौजूद जनरेटर एक्स-रे मशीन का लोड उठाने में सक्षम नहीं होने से पूरी सेवा ठप हो गई और मरीजों को घंटों बिजली आने का इंतजार करना पड़ा।

मोहित डिमरी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र जैसी महत्वपूर्ण संस्था में बिजली जाने के साथ ही आवश्यक चिकित्सा सेवाओं का बंद हो जाना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मरीज पहले बीमारी की पीड़ा झेल रहे हैं, ऊपर से घंटों इंतजार करना उनकी मुश्किलों को और बढ़ा देता है। यह व्यवस्था में गंभीर कमी का संकेत है।

उन्होंने शासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि अगस्त्यमुनि सीएचसी में तत्काल उच्च क्षमता का जनरेटर उपलब्ध कराया जाए, ताकि बिजली बाधित होने की स्थिति में भी एक्स-रे सहित सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें।

डिमरी ने कहा कि जनपद के अस्पतालों को आधुनिक संसाधनों और मजबूत आधारभूत सुविधाओं से लैस करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी और भरोसेमंद बनाना है तो ऐसी मूलभूत कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करना होगा, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बिजली गई तो ठप हुई एक्स-रे सेवा, मरीज घंटों रहे परेशान, अगस्त्यमुनि सीएचसी में हाई कैपेसिटी जनरेटर की मांग, पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी ने किया अस्पताल का निरीक्षण, कहा— स्वास्थ्य सेवाओं में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, रुद्रप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अगस्त्यमुनि में बिजली गुल होते ही एक्स-रे सेवा पूरी तरह ठप होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे रुद्रप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को हो रही भारी परेशानियों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने अस्पताल में तत्काल उच्च क्षमता का जनरेटर स्थापित किए जाने की मांग उठाई। निरीक्षण के दौरान मोहित डिमरी ने देखा कि सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल में कतारों में खड़े रहे, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण एक्स-रे मशीन बंद पड़ी रही। अस्पताल में मौजूद जनरेटर एक्स-रे मशीन का लोड उठाने में सक्षम नहीं होने से पूरी सेवा ठप हो गई और मरीजों को घंटों बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। मोहित डिमरी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र जैसी महत्वपूर्ण संस्था में बिजली जाने के साथ ही आवश्यक चिकित्सा सेवाओं का बंद हो जाना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मरीज पहले बीमारी की पीड़ा झेल रहे हैं, ऊपर से घंटों इंतजार करना उनकी मुश्किलों को और बढ़ा देता है। यह व्यवस्था में गंभीर कमी का संकेत है। उन्होंने शासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि अगस्त्यमुनि सीएचसी में तत्काल उच्च क्षमता का जनरेटर उपलब्ध कराया जाए, ताकि बिजली बाधित होने की स्थिति में भी एक्स-रे सहित सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें। डिमरी ने कहा कि जनपद के अस्पतालों को आधुनिक संसाधनों और मजबूत आधारभूत सुविधाओं से लैस करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी और भरोसेमंद बनाना है तो ऐसी मूलभूत कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करना होगा, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 7, 2026

केदारनाथ हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही कांवड़ यात्रियों की स्कूटी कार से टकराई, दो घायल!!

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में कांवड़ यात्रियों की तेज रफ्तार स्कूटी रॉन्ग साइड से आकर एक कार से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दो कांवड़ यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कार का पंजीकरण नंबर HP-12J-7136 है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और कार चालक का कहना है कि कुछ कांवड़ यात्री यात्रा मार्ग पर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कई दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हैं, जिनसे अत्यधिक शोर होने के कारण आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रा मार्ग पर रॉन्ग साइड वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

केदारनाथ हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रही कांवड़ यात्रियों की स्कूटी कार से टकराई, दो घायल!! रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में कांवड़ यात्रियों की तेज रफ्तार स्कूटी रॉन्ग साइड से आकर एक कार से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दो कांवड़ यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा गया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कार का पंजीकरण नंबर HP-12J-7136 है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों और कार चालक का कहना है कि कुछ कांवड़ यात्री यात्रा मार्ग पर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कई दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हैं, जिनसे अत्यधिक शोर होने के कारण आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रा मार्ग पर रॉन्ग साइड वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 7, 2026

मदमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित!! भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डार ट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जारी किए आदेश,,

जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार प्रतिकूल मौसम, भूस्खलन की घटनाओं तथा यात्रा मार्ग पर उत्पन्न सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विशाल मिश्रा ने जनसुरक्षा एवं व्यापक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्री मद्यमहेश्वर धाम की यात्रा को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ द्वारा प्रेषित आख्या में यात्रा मार्ग की वर्तमान स्थिति को अत्यंत संवेदनशील एवं जोखिमपूर्ण बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्ता-मद्यमहेश्वर पैदल मार्ग तलसारी तोक से गौण्डार, बनतोली एवं खुन्नू होते हुए मद्यमहेश्वर धाम तक लगभग 14.50 किलोमीटर लंबा है। मार्ग के प्रारंभिक भाग में लगभग 5 किलोमीटर क्षेत्र में कटिंग कार्य चल रहा है, जिसमें लगभग 3.5 किलोमीटर तक कटिंग का कार्य किया जा चुका है। वर्तमान में यात्रा संचालन को देखते हुए यह कार्य रोक दिया गया है, किन्तु तलसारी तोक से बनतोली तक कई स्थानों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि अनेक श्रद्धालु एवं यात्री सुरक्षा चेतावनियों की अनदेखी करते हुए भूस्खलन वाले क्षेत्रों से जबरन गुजर रहे हैं तथा जोखिमपूर्ण स्थानों पर फोटोग्राफी एवं सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

इसके अतिरिक्त बनतोली में मोरखण्डा नदी पर स्थापित लकड़ी का अस्थायी पुल 24 जुलाई, 2026 को नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बह गया था। इसके बाद से यात्रियों की आवाजाही मैनुअल ट्रॉली के माध्यम से कराई जा रही है। ट्रॉली की क्षमता एक बार में केवल दो व्यक्तियों की है। वर्तमान में सावन, कांवड़ यात्रा एवं अवकाश के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं, जिससे ट्रॉली स्थल पर अत्यधिक भीड़, अव्यवस्था एवं आपाधापी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कई बार यात्रियों द्वारा ट्रॉली संचालकों एवं श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने तथा सेल्फी लेने की होड़ के कारण सुरक्षा संबंधी गंभीर चुनौतियां सामने आई हैं।

लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ द्वारा भी अवगत कराया गया है कि गौण्डार स्थित ट्रॉली के सुरक्षित संचालन के लिए उसके रिपेयर एवं मेंटेनेंस कार्य की तत्काल आवश्यकता है, जिसके लिए न्यूनतम दो से तीन दिन का समय अपेक्षित है।

इन सभी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना अथवा जनहानि से बचा जा सके।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सूचना पट्ट लगाए जाएं तथा यात्रियों को समय रहते यात्रा स्थगन की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पुलिस, राजस्व, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा स्थगन संबंधी आदेशों का पूर्ण पालन करें तथा मौसम एवं यात्रा की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के बाद ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

मदमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित!! भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डार ट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जारी किए आदेश,, जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार प्रतिकूल मौसम, भूस्खलन की घटनाओं तथा यात्रा मार्ग पर उत्पन्न सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विशाल मिश्रा ने जनसुरक्षा एवं व्यापक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्री मद्यमहेश्वर धाम की यात्रा को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ द्वारा प्रेषित आख्या में यात्रा मार्ग की वर्तमान स्थिति को अत्यंत संवेदनशील एवं जोखिमपूर्ण बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्ता-मद्यमहेश्वर पैदल मार्ग तलसारी तोक से गौण्डार, बनतोली एवं खुन्नू होते हुए मद्यमहेश्वर धाम तक लगभग 14.50 किलोमीटर लंबा है। मार्ग के प्रारंभिक भाग में लगभग 5 किलोमीटर क्षेत्र में कटिंग कार्य चल रहा है, जिसमें लगभग 3.5 किलोमीटर तक कटिंग का कार्य किया जा चुका है। वर्तमान में यात्रा संचालन को देखते हुए यह कार्य रोक दिया गया है, किन्तु तलसारी तोक से बनतोली तक कई स्थानों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि अनेक श्रद्धालु एवं यात्री सुरक्षा चेतावनियों की अनदेखी करते हुए भूस्खलन वाले क्षेत्रों से जबरन गुजर रहे हैं तथा जोखिमपूर्ण स्थानों पर फोटोग्राफी एवं सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त बनतोली में मोरखण्डा नदी पर स्थापित लकड़ी का अस्थायी पुल 24 जुलाई, 2026 को नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बह गया था। इसके बाद से यात्रियों की आवाजाही मैनुअल ट्रॉली के माध्यम से कराई जा रही है। ट्रॉली की क्षमता एक बार में केवल दो व्यक्तियों की है। वर्तमान में सावन, कांवड़ यात्रा एवं अवकाश के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं, जिससे ट्रॉली स्थल पर अत्यधिक भीड़, अव्यवस्था एवं आपाधापी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कई बार यात्रियों द्वारा ट्रॉली संचालकों एवं श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने तथा सेल्फी लेने की होड़ के कारण सुरक्षा संबंधी गंभीर चुनौतियां सामने आई हैं। लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ द्वारा भी अवगत कराया गया है कि गौण्डार स्थित ट्रॉली के सुरक्षित संचालन के लिए उसके रिपेयर एवं मेंटेनेंस कार्य की तत्काल आवश्यकता है, जिसके लिए न्यूनतम दो से तीन दिन का समय अपेक्षित है। इन सभी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना अथवा जनहानि से बचा जा सके। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सूचना पट्ट लगाए जाएं तथा यात्रियों को समय रहते यात्रा स्थगन की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पुलिस, राजस्व, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा स्थगन संबंधी आदेशों का पूर्ण पालन करें तथा मौसम एवं यात्रा की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के बाद ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 7, 2026

ब्रेकिंग: गुप्तकाशी मंदिर मार्ग- सिल्लोंजा मंदिर के पास अचानक एक कांवड़ यात्री बाइक से गिर गया। विद्या धाम के पास मार्ग बाधित होने से अधिकतर का यात्री मंदिर मार्ग से होकर आ रहे है, जिससे कि जाम की स्थिति पैदा हो रही हैm साथ ही एंबुलेंस को आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ब्रेकिंग: गुप्तकाशी मंदिर मार्ग- सिल्लोंजा मंदिर के पास अचानक एक कांवड़ यात्री बाइक से गिर गया। विद्या धाम के पास मार्ग बाधित होने से अधिकतर का यात्री मंदिर मार्ग से होकर आ रहे है, जिससे कि जाम की स्थिति पैदा हो रही हैm साथ ही एंबुलेंस को आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 7, 2026