कटनी नगर: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर अभाविप ने सुभाष चौक में भारत माता की महाआरती का आयोजन किया
राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कटनी नरसिंहपुर और सिहोरा में वंदे मातरम यात्रा का आयोजन किया जा रहा है आज गुरुवार शाम 6:20 पर यात्रा कटनी के सुभाष चौक पहुंची जहां भारत माता की महा आरती और सामूहिक वंदे मातरम राष्ट्रगीत का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। वंदे मातरम के जयकारों से सुभाष चौक गूंजा।