राजनगर: बागेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों बहनों ने बागेश्वर सरकार को राखी बांधी और आशीर्वाद लिया
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार सुबह से ही बागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह करीब 8 बजे से देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचीं हजारों बहनों ने बागेश्वर सरकार को राखी बांधकर रक्षा सूत्र के पवित्र रिश्ते को निभाया। इस दौरान धाम परिसर में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें बागेश्वर धाम पह