हज़ारीबाग: सदर विधायक के नेतृत्व में सदर अनुमंडल पदाधिकारी की पत्नी की मौत मामले में आक्रोश रैली और कैंडल मार्च निकाला गया
हजारीबाग के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में सदर अनुमंडल पदाधिकारी की पत्नी के मौत मामले पर आज रविवार 4 बजे आक्रोश रैली सह कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें लोगों ने अनीता को न्याय दो का तख्ता लिए झारखंड सरकार से कार्रवाई की मांग की है । उन्होंने बताया कि हजारीबाग जिला प्रशासन इस पर ध्यान दें हथियारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनाई.