हुज़ूर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम हाउस में कांग्रेस के विधायकों से की मुलाकात, प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रहे मौजूद
Huzur, Bhopal | Oct 1, 2024 भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम हाउस में कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को 1 बजे कांग्रेस के विधायकों मुलाकात की। कांग्रेस विधायकों में प्रदेश के सीनियर विधायक शामिल थे। सभी विधायकों ने सीएम मोहन यादव से प्रदेश में सोयाबीन के दामों में बढ़ोत्तरी करने की मांग की है।