भिवानी: मनपसंद प्रत्याशी न मिलने पर नोटा बटन का प्रयोग कर सकते हैं मतदाता : जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी नरेश ने सोमवार को लघु सचिवालय में बताया कि नोटा बटन का उद्देश्य मतदाता का मनपसंद प्रत्याशी न हो तो वह इसका प्रयोग कर मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। पहले मतदाता वोट डालने नहीं जाते थे क्योंकि उनका पसंद का कोई भी उम्मीदवार नहीं होता था तो इसलिए वह बिना वोट दिए घर पर ही बैठे रहते थे।