धमदाहा: मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब के नशे में हंगामा कर रहे 9 युवकों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
धमदाहा :- मीरगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे नौ युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।