राजपुर: अधिकारियों के आश्वासन पर बरियों चक्काजाम टला, ग्रामीण बोले- वादा टूटा तो होगा उग्र आंदोलन
बलरामपुर जिले के बरियों में प्रस्तावित चक्काजाम फिलहाल टल गया है। निर्माणाधीन एनएच-343 सड़क पर उड़ रही धूल और धीमी निर्माण गति को लेकर नाराज़ ग्रामीणों और व्यापारियों ने 27 मई को चक्काजाम की चेतावनी दी थी। लेकिन प्रशासन और एनएच विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि ग्रामीणों ने साफ कहा है कि यदि वादा पूरा नहीं हुआ तो