हुज़ूर: भोपाल के लिंक रोड नंबर -2 पर संस्कृति बचाओ मंच ने सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मनाया
Huzur, Bhopal | May 7, 2025 पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। राजधानी भोपाल में भी लोगों ने इस पर खुशी जताई। लिंक रोड नंबर दो पर 'संस्कृति बचाओ मंच' द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए| कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई|