बहराइच: हमीनपुर खैरटिया में घर के बाहर खेल रही बच्ची को बाइक सवार ने मारी ठोकर,अस्पताल में इलाज जारी
रामगांव थाने के हमीनपुर खैरटिया निवासिनी 5 वर्षीय नूरजहां पुत्री मतीन खां सोमवार दोपहर में दरवाजे के सामने खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिसके चलते वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया की सर में गंभीर चोट लगने के कारण भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्थिति स्थिर बनी हुई है।