बहराइच: बहराइच जिला कारागार में वृद्ध बंदी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
शहर स्थित जिला कारागार में 21 मई को रेप सहित गम्भीर मामले मे गिरफ्तार रामगांव थाने के जानीजोत निवासी 82 वर्षीय माखन पुत्र होली जेल में बंद था। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि जब उसे जेल भेजा गया। तभी से उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। उसे जिला कारागार अस्पताल में रखा गया था। जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।