सेठानी घाट स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को करीब 3 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ प्रसादी ग्रहण की। यह भंडारा समाजसेवी शैलेन्द्र गौर द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायक ने आयोजन की सराहना की।