हुज़ूर: बिलकिसगंज में भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को कोलार पुलिस ने मिशनरी ऑफ़ चैरिटी मदर टेरेसा में दिलाया आश्रय
Huzur, Bhopal | Aug 22, 2025 बिलकिसगंज में भटकती मिली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को कोलार पुलिस ने सीमा विवाद में न उलझते हुए मिशनरी ऑफ चैरिटी मदर टेरेसा, जहांगीराबाद में आश्रय दिलाया। करीब 20 दिन पहले ऑटो चालक की सूचना पर युवती को पुलिस ने कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें किसी तरह के यौन शोषण की पुष्टि नहीं हुई|