पटेल नगर: विधायक हरीश खुराना ने करमपुरा में छठ घाट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सफाई के निर्देश
विधायक हरीश खुराना, एच ब्लॉक करमपुरा स्थित छठ घाट पहुंचे। उन्होंने वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और आगामी छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। विधायक ने घाट की साफ-सफाई और तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।