हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में भाजपा नेता को गाली-गलौज कर पत्नी और पुत्री को उठा ले जाने की दी धमकी
नगर पंचायत के पूर्व सभासद भाजपा नेता एवं व्यापारी को शनिवार को देर शाम एक दबंग ने दुकान में घुसकर गाली गलौज की और पत्नी एवं पुत्री को घर से उठा ले जाने की धमकी देकर चला गया। पूर्व सभासद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की है। कस्बे के वार्ड संख्या आठ निवासी पूर्व सभासद भाजपा नेता राजेश कुमार गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज क