शनिवार को 9:00 सुबह संविधान के प्रणेता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के70 वें परी निर्माण दिवस के अवसर पर पथरगामा मुख्य चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति पथरगामा द्वारा किया गया।