गुजैनी में प्राइमरी स्कूल के टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मंगलवार शाम 4:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। एसओ गुजैनी विनय तिवारी का कहना है कि पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था।