संग्रामपुर: जलजमाव से बेहाल लोग, सुंदर-स्वच्छ शहर का सपना अधूरा
संग्रामपुर नगर पंचायत में हल्की बारिश ने ही बदहाल सफाई और जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सोमवार को शाम 5 बजे हुई बारिश के बाद विभिन्न वार्डों की सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। सबसे अधिक परेशानी वार्ड संख्या 12 के लोगों और स्कूली बच्चों को हुई। विद्यालय जाने वाली छात्राओं को घुटने भर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। छात्राओं रोशनी