शाजापुर: शाजापुर में बच्चों को सीखा रहे मिट्टी से गणेश जी की मूर्ती बनाना, पर्यावरण प्रेमी निशुल्क दे रहे प्रशिक्षण
गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में पर्यावरण प्रेमी भी सक्रिय हैं और गणेशोत्सव के लिए भगवान गणेश जी की मिट्टी की मूर्ती बनाने का प्रशिक्षण बच्चों को दे रहे हैं। जिससे की बच्चे घर में पूजन के लिए मिट्टी की मूर्ती बनाएं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली प्लास्टर आफ पेरिस की मूर्ती का उपयोग न हो।