शाजापुर: शाजापुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, कलेक्टर ने दिए दिशा निर्देश
आगामी माह में आने वाले प्रमुख त्यौहार जैसे- पर्यूषण पर्व, गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नबी, अनंत चतुर्दशी एवं अन्य पर्व शांति एवं सौहार्द्रपूर्वक मनाये जाने के गुरुवार को कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय शाजापुर में संपन्न हुई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत भी उपस्थित थे।