शाजापुर: शाजापुर में जिनकी कचोरी की प्रधानमंत्री ने की तारीफ, उन तोलाराम का हुआ मंदिर में सत्संग करते वक्त निधन
शाजापुर के तोलाराम प्रजापति की कचौड़ी के स्वाद की तारीफ बीते साल शाजापुर आए प्रधानमंत्री ने मंच से की थी। गुरुवार को उन तोलाराम प्रजापति का मंदिर में सत्संग करते वक्त निधन हो गया। मंदिर पर मौजूद लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साथ आए लोगों ने बताया कि शाजापुर के नित्यानंद आश्रम में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है