शाजापुर: शहर में 2 महीने पहले बनाई मुख्य सड़क उखड़ी नगर पालिका के घटिया निर्माण की खुली पोल
शाजापुर नगरपालिका द्वारा शहर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड से आजाद चौक तक दो महीने पहले बनाई गई सड़क पूरी तरह से उखड़ गई। सड़क निर्माण के दौरान ही इसके घटिया निर्माण की शिकायत सामने आई थी लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करते हुए अपनी आँखें ही मुद ली। नगरपालिका द्वारा ठेकेदार के माध्यम से इस सड़क का डामरीकरण करवाया गया था।