शाजापुर: मांगों को लेकर पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव कलेक्ट्रेट कार्यालय शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आवेदनों के निराकरण, न्यायालय द्वारा बहाल किए गए ग्राम रोजगार सहायकों को पुनः कर्तव्य स्थल पर कार्य करने हेतु आदेश जारी किए जाने के साथ ही अन्य करीब दर्जनभर मांग शामिल है।