इटारसी: बारह बंगला के बिजली कार्यालय के बाहर बिजली के पोल के छेद में फंसा 5 फिट लंबा सांप, सर्प मित्र ने सुरक्षित निकाला
शुक्रवार को रेलवे के बारह बंगला स्थित बिजली कार्यालय के बाहर एक 5 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ (इंडियन रैट स्नेक) सांप बिजली पोल के छेद में फंसा होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सर्प मित्र के मुताबिक यह सांप रात करीब 1:30 बजे पोल में फंसा था और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था। सुबह लगभग 8 बजे बजे रेलवे कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन विभाग एवं सर्प मित्रों को दी