मोरवा: मोरवा दक्षिणी पंचायत में 10 सालों से बदहाल आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी राशि से बना पर नहीं हुआ शुरू
मोरवा दक्षिणी पंचायत में करीब 10 साल पहले सरकारी राशि से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हुआ था लेकिन इसमें अब तक शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई और ना ही आंगनबाड़ी केंद्र ही चालू हो सका है। अब यह भवन पूरी तरह जर्जर होने के कगार पर पहुंच गया है। लोग इस बाबत सवाल उठा रहे हैं।