जगदलपुर: करपावंड में जमीन कब्जा दिलाने गए राजस्व अधिकारियों पर पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने किया हमला, कई गिरफ्तार
बस्तर जिले के करपावंड गांव में जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान विवाद हिंसक हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जमीन मालिक, जमीन विक्रेता और राजस्व निरीक्षक (आरआई) के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।