पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में दो डिसमिल जमीन के विवाद में पड़ोसी ने दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से हत्या कर दी
पूर्णिया जिले के कचहरी बलुआ गांव में शनिवार को सुबह के लगभग 11 बजे दो डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी ने धारदार हथियार से काटकर दो सगे भाईयों की निर्मम हत्या कर दी। वही इस घटना में मृतक के अलावे दो महिला सहित तीन अन्य लोग घायल है। जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है। वहीं घटना के बाद गांव में हड़कम्प मचा है।